Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | “जल्द उड़ा देंगे” – आधी रात को धमकी भरे कॉल आया इस मंत्री पास, जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand

“जल्द उड़ा देंगे” – आधी रात को धमकी भरे कॉल आया इस मंत्री पास, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को देर रात फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कॉलर की लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच चल रही है।
By Samsul HaqueSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह घटना रविवार देर रात की है, जब मंत्री बोकारो सर्किट हाउस में आधिकारिक कार्यक्रम के सिलसिले में ठहरे हुए थे।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे एक अज्ञात नंबर (7005758247) से मंत्री को फोन आया। कॉलर ने न सिर्फ अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि धमकी देते हुए कहा – “बस इंतजार करो, तुम्हें जल्द उड़ा देंगे।” इस धमकी के बाद मंत्री ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है और जांच तेज कर दी गई है। पूरे बोकारो जिले में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल कॉल करने वाले की पहचान गुप्त रखी जा रही है।

यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री को धमकी मिली हो। इससे पहले 27 अगस्त को भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस मामले में गिरिडीह पुलिस ने पटना से अंकित मिश्रा नामक युवक को गिरफ्तार किया था।

लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस बार आरोपी तक कितनी जल्दी पहुंच पाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Bokaro Circuit House incident death threat to minister Health Minister Irfan Ansari threat Jharkhand politics crime news threatening phone call police investigation झारखंड राजनीति क्राइम न्यूज धमकी भरा फोन कॉल पुलिस जांच बोकारो सर्किट हाउस घटना मंत्री को जान से मारने की धमकी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.