फॉण्ट कनवर्टर NEW

“जल्द उड़ा देंगे” – आधी रात को धमकी भरे कॉल आया इस मंत्री पास, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह घटना रविवार देर रात की है, जब मंत्री बोकारो सर्किट हाउस में आधिकारिक कार्यक्रम के सिलसिले में ठहरे हुए थे। जानकारी के मुताबिक रात

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह घटना रविवार देर रात की है, जब मंत्री बोकारो सर्किट हाउस में आधिकारिक कार्यक्रम के सिलसिले में ठहरे हुए थे।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे एक अज्ञात नंबर (7005758247) से मंत्री को फोन आया। कॉलर ने न सिर्फ अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि धमकी देते हुए कहा – “बस इंतजार करो, तुम्हें जल्द उड़ा देंगे।” इस धमकी के बाद मंत्री ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है और जांच तेज कर दी गई है। पूरे बोकारो जिले में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल कॉल करने वाले की पहचान गुप्त रखी जा रही है।

यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री को धमकी मिली हो। इससे पहले 27 अगस्त को भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस मामले में गिरिडीह पुलिस ने पटना से अंकित मिश्रा नामक युवक को गिरफ्तार किया था।

लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस बार आरोपी तक कितनी जल्दी पहुंच पाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram