फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

500 रुपये में डायलिसिस सुविधा की घोषणा, सेवा सदन ने रचा नया इतिहास

Ranchi : नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल ने रविवार को अपना 68वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम मंत्रोच्चारण और अपराजिता कुमारी की गणेश वंदना से हुई। परिचारिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समारोह को और गरिमामयी बना दिया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतीय

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल ने रविवार को अपना 68वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम मंत्रोच्चारण और अपराजिता कुमारी की गणेश वंदना से हुई। परिचारिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समारोह को और गरिमामयी बना दिया।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, सेवा भारती झारखंड ओमप्रकाश केजरीवाल ने अध्यक्ष अरुण छावछरिया और मानद सचिव आशीष मोदी के साथ सदन का परिभ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सेवाओं की सराहना की और इसे “मानव मंदिर” बताया।

अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं मानद सचिव ने घोषणा की कि जल्द ही अस्पताल में केवल 500 रुपये में डायलिसिस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

स्थापना दिवस पर अस्पताल की संवाद पत्रिका का लोकार्पण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। सह सचिव वेद प्रकाश बागला ने समाज सुधारक पूज्यनीय नागरमल मोदी के 1953 के सार्वजनिक अभिनंदन का वाचन कर सभी को भावुक कर दिया।

समारोह में डॉक्टर प्रवीण मेहरा और कई कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल, मेमेन्टो और नागरमल मोदी जी के डाक टिकट भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष रेखा जैन और सह सचिव वेद प्रकाश बागला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ललित केडिया ने प्रस्तुत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram