Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»लोक सेवा समिति की 34वीं वर्षगांठ : विभूतियों का सम्मान और नशामुक्त भारत पर गूंजा संदेश
#Trending

लोक सेवा समिति की 34वीं वर्षगांठ : विभूतियों का सम्मान और नशामुक्त भारत पर गूंजा संदेश

“झारखंड रत्न” शिबू सोरेन और पत्रकार हरिनारायण सिंह को श्रद्धांजलि, कई हस्तियों को मिला सम्मान
By Muzaffar HussainAugust 31, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : लोक सेवा समिति ने रविवार को अपनी 34वीं स्थापना वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। यह अवसर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं “झारखंड रत्न” दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित किया गया। समारोह में शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य, समाज सेवा, पत्रकारिता, संस्कृति और पुलिस सेवा से जुड़े कई विभूतियों को सम्मानित किया गया।

समारोह की खास बातें

कार्यक्रम में “नशा एवं हिंसा मुक्त भारत” विषय पर विशेष परिचर्चा आयोजित हुई। साथ ही कॉफी टेबल बुक “प्रेरणा” स्मारिका का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियों और संस्थानों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, लोक सेवा समिति की ओर से सभी को नशा एवं हिंसा मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाया गया। साथ ही, संस्था उमर प्लांट की ओर से मौजूद अति​थियों को पौधरोपण हेतु अमरूद का पौधा वितरण कर प्रकृति का संदेश दिया गया।

विभूतियों का सम्मान

समारोह का सर्वोच्च सम्मान, स्वतंत्रता सेनानी अमानत अली अंसारी को आजीवन उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया। विशिष्ट सेवा सम्मान की श्रेणी में शास्त्रीय ध्रुपद गायन के लिए शैलेन्द्र कुमार पाठक, शिक्षा क्षेत्र में योगदान हेतु दिलीप कुमार महतो, बोकारो में आजीवन उपलब्धि के लिए प्रो. मोहन आजाद, समाज सेवा के क्षेत्र में शशि भूषण राय, साहसिक पुलिस सेवा के लिए एजाजुल हसन सिद्दीकी, साहित्य लेखन हेतु डॉ. मुजफ्फर हुसैन, महिला शस्त्रीय पुलिस बल से सुनैना, और पुलिस सेवा के लिए ज्योति कुमारी को सम्मानित किया गया।

राष्ट्र महिला गौरव सम्मान समाज सेवा में निगार सुल्तान और सैय्यदा खातून (गुमला), फूड एवं स्वास्थ्य योगदान के लिए सरोज श्रीवास्तव, शास्त्रीय संगीत में योगदान हेतु डॉ. मूर्णांलिनी अखोरी, और फिजियोथिरपी सेवा में डॉ. नेहा शर्मा को प्रदान किया गया।

अध्यक्ष और मुख्य अतिथि का संदेश

समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा, “समाज के लिए सेवा का यह 34 वर्षीय सफर अनेक विभूतियों और साथियों के सहयोग से संभव हो पाया है। इस वर्षगांठ पर हम उन सभी महान हस्तियों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने अपनी कर्मभूमि से समाज को नई दिशा दी है।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी नौशाद आलम (पलामू प्रमंडल) ने कहा कि नशा पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। इससे बचाव तभी संभव है जब परिवार और समाज दोनों जागरूक हों। उन्होंने कहा, “हम सब गुलदस्ते के फूल के समान हैं, मिलकर रहेंगे तभी खूबसूरत लगेंगे। तभी समाज का सर्वांगीण विकास होगा।”

गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी अमानत अली अंसारी, वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. हरविंदर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चंचल भट्टाचार्य, साहित्यकार महादेव टोप्पो, बिरसा मुंडा के पोते बुधराम मुंडा, प्रो. यासीन कासमी, मुकर्रम मदनी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। समारोह ने एक बार फिर यह साबित किया कि लोक सेवा समिति समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने में अग्रणी संस्था है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

80 साल पुराने सीमेंट प्लांट की बंदी पर बवाल, कर्मचारियों ने कंपनी के फैसले को दी चुनौती

June 18, 2026

50 साल पुरानी दुकानें ध्वस्त, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भड़के दुकानदार

June 18, 2026

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति बची, 6 गिरफ्तार

June 18, 2026

RECENT ADDA.

80 साल पुराने सीमेंट प्लांट की बंदी पर बवाल, कर्मचारियों ने कंपनी के फैसले को दी चुनौती

June 18, 2026

50 साल पुरानी दुकानें ध्वस्त, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भड़के दुकानदार

June 18, 2026

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति बची, 6 गिरफ्तार

June 18, 2026

जमशेदपुर से बड़ी पहल, पुरानी बैटरियों से निकलेगा खजाना, हुआ अहम समझौता

June 18, 2026

सरायकेला में हाथी का कहर, सो रहे परिवार के घर में घुसकर मचाई भारी तबाही

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.