Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

दांत दर्द से पाचन तक, जानें लौंग के अनोखे फायदे

Health News: भारतीयों की रसोई में पाए जाने वाली लौंग के गुण केवल स्वाद तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। चरक संहिता में लौंग को वातनाशक और पाचनवर्धक बताया गया है। आयुर्वेद और आधुनिक शोध दोनों ही लौंग के औषधीय महत्व को मान्यता देते हैं।

  • लौंग खाने से मिलते हैं चौंकाने वाले सेहत लाभ

इसका उपयोग गले की खराश, दांत दर्द और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में किया जाता रहा है। यह कफ और पित्त दोष को संतुलित करने में भी मददगार है। विशेषज्ञ बताते हैं कि नियमित रूप से सुबह-शाम खाना खाने से पहले एक लौंग का सेवन करने से मतली और उल्टी जैसी समस्या से राहत मिलती है। साथ ही यह गैस, पेट फूलना और अपच की तकलीफ को भी कम करता है। इसकी तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए इसे ठंड के मौसम में ज्यादा लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय

वहीं, गर्मियों में इसके सेवन की मात्रा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक शोध में यह पाया गया है कि लौंग में युजेनॉल नामक तत्व मौजूद होता है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह तत्व संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और गले की खराश, सांस की बदबू और पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में कारगर है। दांत दर्द या मसूड़ों की समस्या में भी लौंग का इस्तेमाल राहत देने वाला माना जाता है। लौंग को चाय में डालकर या खाने में मसाले के रूप में इस्तेमाल करना सबसे आसान तरीका है। इससे न केवल स्वाद बढ़ता है बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है।

आयुर्वेदाचार्य मानते हैं कि ज्यादा लौंग खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और पित्त की समस्या या एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से पेट संबंधी समस्या, पित्त दोष या अधिक एसिडिटी की परेशानी है, तो लौंग का सेवन सावधानीपूर्वक करना चाहिए। किसी भी गंभीर या लगातार बनी रहने वाली समस्या में डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

यह भी पढ़ें: पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *