फॉण्ट कनवर्टर NEW

अररिया में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 17 थाना के थानाध्यक्ष बदले गए

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अंजनी कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी कर 17 थाना प्रभारियों का तबादला किया। आदेश संख्या 822/2025 के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अंजनी कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी कर 17 थाना प्रभारियों का तबादला किया। आदेश संख्या 822/2025 के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार, पुलिस कार्यालय के विधि शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार को नरपतगंज थानाध्यक्ष, महलगांव थानाध्यक्ष राजेश कुमार को भरगामा, ताराबाड़ी थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुमार को यातायात थाना, जबकि डीआईयू शाखा में पदस्थापित रौशन कुमार को सिकटी थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बरदाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य को कुर्साकांटा और पुलिस केंद्र के रोहित कुमार को फुलकाहा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, नवदीप कुमार गुप्ता को बैरगाछी, चंदन कुमार को सोनामणी गोदाम, ब्रजेश कुमार को महलगांव, प्रेमप्रकाश शर्मा को कुआड़ी, मुकेश कुमार 2 को घुरना, मिथिलेश कुमार सिंह को बरदाहा, सुनील कुमार को बसमतिया, राजवीर कुमार साहु को बथनाहा, कुंदन कुमार को बौसी, रंजीत कुमार को ताराबाड़ी और महिला थाना की एसआई पूजा कुमारी 2 को अनुसूचित जाति-जनजाति थाना का प्रभारी बनाया गया है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित अधिकारियों का तबादला किया गया है और सभी को अविलंब कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। चुनावी तैयारियों को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram