फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना सिटी को मिलेगी बड़ी सौगात: नीतीश कुमार ने 341 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के विकास को नई गति देने वाली कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। भद्र घाट, पटना सिटी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कुल 341.43 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के विकास को नई गति देने वाली कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। भद्र घाट, पटना सिटी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कुल 341.43 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण किया।

सीएम ने कहा कि यह परियोजनाएं न केवल पटना सिटी के लोगों को सुविधा देंगी बल्कि पटना साहिब आने वाले देश-विदेश के लाखों सिख श्रद्धालुओं के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजनाओं के पूरा होने से आम जनता को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 158.40 करोड़ रुपये की लागत से गायघाट से कंगन घाट होते हुए दीदारगंज तक 7.80 किलोमीटर लंबे गंगा किनारे पुराने पथ के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके पूरा होने पर स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और छठ महापर्व जैसे धार्मिक अवसरों पर गंगा तट तक पहुंचना आसान होगा।

इसी कड़ी में 61.95 करोड़ रुपये की लागत से गायघाट में जेपी गंगा पथ से जुड़ने वाले डाउन रैंप का निर्माण कार्य शुरू हुआ। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से जाम की समस्या कम होगी और यातायात अधिक सुगम बनेगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 99.26 करोड़ रुपये की लागत से पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी, कंगन घाट परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण का शिलान्यास किया। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

वहीं, 14.05 करोड़ रुपये की लागत से मंगल तालाब क्षेत्र में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास और 7.77 करोड़ रुपये की लागत से नागरिक सुविधाओं के विस्तार की योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम के बाद लौटते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ पर रुककर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की लगाई गई तस्वीर को देखा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मार्ग पर जगह-जगह और भी बेहतर तरीके से उनकी तस्वीरें लगाई जाएं।

कुल मिलाकर, इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) का चेहरा बदल जाएगा। बेहतर सड़क नेटवर्क, पार्किंग, पर्यटकीय और नागरिक सुविधाओं से यहां के लोगों को राहत मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram