Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, रुकी वैष्णो देवी यात्रा
India

जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, रुकी वैष्णो देवी यात्रा

जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। कई घर और पुल बह गए, चार लोगों की मौत हो गई। एनएच-244 बंद होने से यातायात ठप है और वैष्णो देवी यात्रा भी स्थगित कर दी गई है।
By Samsul HaqueAugust 26, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात बादल फटने से तबाही मच गई। अचानक आई बाढ़ में 10 से ज्यादा घर और कई पुल बह गए। डोडा जिले में पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के चलते एनएच-244 बंद कर दिया गया और वैष्णों देवी की यात्रा रुक गई है। स्कूल कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया गया। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

#WATCH | SP City South Jammu, Ajay Sharma says, “A rescue operation has been launched. We have requested the Indian Army also (to join in)…DM, SSP and the entire administration are also here…We appeal to the people not to be a hindrance in rescue operations…People have… https://t.co/WG1ja8qOYa pic.twitter.com/M8sVlv2Not

— ANI (@ANI) August 26, 2025

जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर के डोडा स्थित भलेसा, थाथरी और मरमत इलाकों में बादल फटने से घर ढह गए और बाढ़ में बहने से 4 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दो लोगों की मौत घर गिरने के कारण हुई, जबकि दो अन्य की मौत अचानक आई बाढ़ के कारण हुई है। जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। बाढ़ के चलते बटोटे-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे (एनएच-244) बंद कर दिया गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। जिला प्रशासन और डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम (डीडीएमए) राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। लगातार बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं।

वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

लगातार तेज होती बारिश और खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ दो दिनों के लिए स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बाढ़ के कारण अनेक सड़कों पर परिवहन और रेल सेवाएं ठप हो गई हैं। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ समेत अनेक नेशनल हाईवे भी बंद हैं।

पूर्व में भी हो चुकी तबाही

#WATCH | J&K: Incessant heavy rainfall wreaks havoc in Jammu, disrupting normal life. Visuals from the Gadigarh area of Jammu, which is flooded. The operation to rescue people stranded in their houses here is underway. pic.twitter.com/bSChXDatel

— ANI (@ANI) August 26, 2025

इससे पहले 14 अगस्त को किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में भी बादल फटा था, जिसमें 65 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 लोग लापता हो गए थे। यहां पर भी बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आई थी और मचैल माता यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे कई श्रद्धालु, उनकी बसें, टेंट, लंगर और दुकानें बह गई थीं।

दिल्ली एयरपोर्ट अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के चलते एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है। कंपनियों ने कहा है कि मंगलवार को फ्लाइट्स में देरी की संभावना है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.