Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

शाकाहारी हैं तो कैसे पूरी करें विटामिन-बी12 की कमी? जानें बेहतरीन वेजिटेरियन फूड्स

Health News: वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में शामिल कर विटामिन-बी12 की कमी से बचा जा सकता है। शरीर में विटामिन-बी12 की कमी से एनीमिया, थकान, भूलने की समस्या और नर्व डैमेज जैसी परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, कुछ वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में शामिल कर इस कमी से बचा जा सकता है। विटामिन-बी12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो एनर्जी प्रोडक्शन, ब्लड सेल्स बनाने और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।

इसका सबसे अच्छा स्रोत एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स माने जाते हैं, इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी का खतरा ज्यादा होता है। दूध, पनीर, दही और छाछ जैसे डेयरी उत्पाद विटामिन-बी12 के बेहतरीन स्रोत हैं। एक कप दूध में 1.2 से 1.4 माइक्रोग्राम तक विटामिन-बी12 होता है, जो रोजाना की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर देता है। जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंट नहीं हैं, उनके लिए डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद है। बाजार में उपलब्ध कई सीरियल्स को विटामिन-बी12 से फोर्टिफाइड किया जाता है। इन्हें नियमित रूप से खाने से कमी को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय

हालांकि, खरीदते समय पैकेजिंग जरूर चेक करें, क्योंकि कई सीरियल्स में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। पैकेज्ड फूड्स और खासतौर पर न्यूट्रिशनल यीस्ट में विटामिन-बी12 को अतिरिक्त रूप से मिलाया जाता है। न्यूट्रिशनल यीस्ट का हर चम्मच 4–5 माइक्रोग्राम विटामिन-बी12 प्रदान कर सकता है, जो इसे शाकाहारियों के लिए शानदार विकल्प बनाता है। दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होने के साथ विटामिन-बी12 का भी अच्छा स्रोत है। खासतौर पर ग्रीक योगर्ट में सामान्य दही की तुलना में ज्यादा मात्रा पाई जाती है। रोजाना एक कप दही खाने से शरीर को पर्याप्त विटामिन-बी12 मिल सकता है। कुछ किस्म के मशरूम, जैसे शिटेक मशरूम, नेचुरल रूप से विटामिन-बी12 का स्रोत होते हैं। हालांकि इसमें मात्रा कम होती है, लेकिन यह वेजिटेरियन लोगों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प साबित हो सकता है।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *