फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, बरामद SLR राइफल

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ सौता के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बल पिछले कई दिनों से लगातार सर्च

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ सौता के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बल पिछले कई दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके से एक SLR राइफल भी बरामद की है। मारे गए नक्सली का शव घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।

आईजी (अभियान) डॉ. माइकल राज ने बताया कि गोइलकेरा में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। बाकी नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस का कहना है कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, और नक्सलियों के अन्य ठिकानों की तलाश की जा रही है। साथ ही, मारे गए नक्सली की पहचान और उसके संगठन से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी सिंहभूम जिला लंबे समय से नक्सल प्रभावित इलाकों में शुमार है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा बलों ने यहां नक्सली गतिविधियों को खत्म करने के लिए सघन अभियान तेज कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुठभेड़ के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram