Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | झारखंड में भारी बारिश का कहर, धनबाद के पूर्वी टुंडी में 102 मिमी रिकॉर्ड
Jharkhand

झारखंड में भारी बारिश का कहर, धनबाद के पूर्वी टुंडी में 102 मिमी रिकॉर्ड

धनबाद के पूर्वी टुंडी में 102.2 मिमी बारिश, मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक तेज हवाओं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया।
By Samsul HaqueAugust 13, 2025Updated:August 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 102.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा राजधानी रांची में 43.8 मिमी बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंढक महसूस की गई। बुधवार सुबह से रांची और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे, हालांकि दिन में बारिश दर्ज नहीं हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 16 अगस्त तक कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

तापमान की बात करें तो बुधवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान गोड्डा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, जमशेदपुर में 34.5 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.2 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के बाद कई जिलों में उमस कम हुई है और मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली गिरने की घटनाएं ग्रामीण और खुले क्षेत्रों में अधिक होती हैं, इसलिए किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मॉनसून की रफ्तार राज्य में तेज हुई है और अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, प्रशासन ने भी अलर्ट मोड में रहते हुए बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Danger of lightning in Jharkhand Dhanbad East Tundi rain Jharkhand rain alert Jharkhand weather department warning Yellow alert Jharkhand झारखंड बारिश अलर्ट झारखंड में बिजली गिरने का खतरा झारखंड मौसम विभाग चेतावनी धनबाद पूर्वी टुंडी बारिश येलो अलर्ट झारखंड
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.