Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»22 साल पहले हुई थी अंतरिक्ष में शादी, अब सामने आया अनसुना सच
Adda More..

22 साल पहले हुई थी अंतरिक्ष में शादी, अब सामने आया अनसुना सच

2003 में रूसी कॉस्मोनॉट यूरी मालेनचेंको ने स्पेस से रचाई थी शादी, लेकिन सुहागरात की कहानी अब आई सामने।
By Samsul HaqueAugust 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अंतरिक्ष में जाना किसी ख्वाब से कम नहीं होता है। वहीं अगर यहां कोई शादी कर ले तो वह एस ऐसा होगा जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। आज से ठीक 22 साल पहले स्पेस में एक शादी रचाई गई थी, लेकिन दूल्हा-दुल्हन चाहकर भी वहां सुहागरात नहीं मना सके। बता दें 10 अगस्त 2003 को रूसी कॉस्मोनॉट यूरी मालेनचेंको (Yuri Malenchenko) ने अंतरिक्ष से शादी रचाई थी, जिसे दुनिया देखती रह गई। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर सवार यूरी ने अमेरिकी दुल्हन एकातेरिना दमित्रिएव (Ekaterina Dmitriev) से सैटेलाइट शादी की। उनकी दुल्हन उस समय टेक्सास में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में थीं। यह दुनिया की पहली ‘स्पेस वाली शादी’ थी।

यूरी ने तब अपने स्पेस सूट के साथ बो-टाई लगाया, जिसने इसको खास बनाया। वहीं उनकी दुल्हन एकातेरिना ने ह्यूस्टन में पारंपरिक आइवरी वेडिंग ड्रेस पहनकर सबका दिल जीत लिया। नासा के कंट्रोल रूम से सैटेलाइट के जरिए यह शादी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एकातेरिना ने कहा कि यूरी भले ही स्पेस में थे, लेकिन हमारे बीच का संवाद हमें और करीब लाया। यह शागी इंसान की उसचाहत को दिखाती है जो हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक यूरी और एकातेरिना ने पहले तय किया था कि वह पृथ्वी पर 200 मेहमानों के साथशादी करेंगे, लेकिन जब यूरी का मिशन बढ़ा दिया गया तो उन्होंने तय किया कि वह इस तरीके से शादी करेंगे। ह्यूस्टन में शादी के दौरान एकातेरिना ने यूरी के कार्डबोर्ड कटआउट के साथ पोज दिया। यूरी के दोस्त एक एस्ट्रोनॉट ने कीबोर्ड पर वेडिंग मार्च बजाया। वीडियो तॉल पर उन्होंने यूरी को फ्लाइंग किस दी और यूरी ने स्पेस से प्यार भरा जवाब भेजा। दोनों पहले से ही लॉन्ग डिस्टेंस में थे। यूरी रूस में अंतरिक्ष प्रशिक्षण के लिए रहते थे, और एकातेरिना अमेरिका में।

बता दें दोनों फोन पर घंटों बातें करते थे, लेकिन जब स्पेस में उन्होंने शादी का फैसला किया तो पूरी दुनिया चौंक गई। रूस ने यूरी को इसकी इजाजत तो दी, लेकिन बाद में साफ कर दिया कि कोई और कॉस्मोनॉट ऐसी शादी नहीं कर सकता। शादी के कुछ महीनों बाद, अक्टूबर 2003 में यूरी धरती पर लौटे और अपनी दुल्हन से गले मिले।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा? जानिए इसके पीछे की असल वजह

July 1, 2026

शादी का कार्ड छपवाते समय इन वास्तु नियमों का रखें खास ध्यान

July 1, 2026

बच्चों में मीठे ड्रिंक्स की आदत बढ़ा रही है गंभीर बीमारियों का खतरा

July 1, 2026

RECENT ADDA.

बिहार विधान परिषद के 10 सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन

July 1, 2026

NEET PG 2026 का शेड्यूल जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

July 1, 2026

IND vs ENG 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, वैभव को मौका नहीं

July 1, 2026

रांची को पहली बार मिली एशिया के सबसे पुराने ‘डूरंड कप’ की मेजबानी

July 1, 2026

3 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में हरियाणा कैडर के IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार

July 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.