Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झारखंड के शूटरों का धमाल, DAV हेहल ने जीते 14 पदक और बढ़ाया रांची का गौरव
Jharkhand

झारखंड के शूटरों का धमाल, DAV हेहल ने जीते 14 पदक और बढ़ाया रांची का गौरव

रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के 17 निशानेबाजों ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर राज्य और शहर का मान बढ़ाया।
By Samsul HaqueAugust 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची का नाम एक बार फिर खेल की दुनिया में रोशन हुआ है। DAV पब्लिक स्कूल, हेहल के 17 निशानेबाजों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए। इनमें 6 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित सनबीम एकेडमी में आयोजित हुई, जिसमें झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के करीब 150 शीर्ष खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में सीबीएसई ऑब्ज़र्वर के रूप में मनीषा रानी मौजूद रहीं।

टीम इवेंट में अंडर-19 बॉयज़ (पीप साइट राइफल) श्रेणी में सूरज प्रताप सिंह, वेद शाहदेव और आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-19 गर्ल्स (पीप साइट राइफल) में अन्वेषा तिवारी, सृष्टि प्रिया और उन्नति बाघवार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-17 बॉयज़ श्रेणी में अवतार आनंद राज, यथार्थ पराशर और नितिन राज ने रजत पदक हासिल किया।

व्यक्तिगत मुकाबलों में सृष्टि प्रिया (अंडर-19 गर्ल्स) ने रजत, उन्नति बाघवार (अंडर-19 गर्ल्स) और तनु वर्मा (अंडर-17 गर्ल्स) ने कांस्य, सूरज प्रताप सिंह (अंडर-19 बॉयज़) ने रजत और अवतार आनंद राज (अंडर-17 बॉयज़) ने कांस्य पदक जीता।

विद्यालय के प्राचार्य एवं सह-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (DAV पब्लिक स्कूल्स, झारखंड ज़ोन-जी) बिपिन राय ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी का नतीजा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों और सहयोगी शिक्षकों एसएम अज़ीम, संजय मंडल, प्रोलय करमाकर और सुशांति टोपनो को बधाई दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.