फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

पटक-पटककर मारेंगे पर राज ठाकरे ने कहा- मुंबई आओ समुंद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे

Politics News: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। मनसे चीफ राज ठाकरे और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच तीखे हमलों का दौर जारी है। बीजेपी सांसद दुबे के पटक-पटकर मारेंगे के जवाब में राज ठाकरे ने डुबो-डुबो के मारेंगे वाली बात

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Politics News: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। मनसे चीफ राज ठाकरे और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच तीखे हमलों का दौर जारी है। बीजेपी सांसद दुबे के पटक-पटकर मारेंगे के जवाब में राज ठाकरे ने डुबो-डुबो के मारेंगे वाली बात कही।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी

इस पर निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे की चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने हिंदी सिखा दी? पिछले दिनों मराठी न बोलने को लेकर एक दुकानदार की पिटाई कर दी गई थी, जिस पर दुबे ने कहा था कि यूपी-बिहार आओ तो पटक-पटक के मारेंगे। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था।

दुबे ने कहा था कि हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों को मुंबई में मारने वाले अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू, तमिल और तेलगू बोलने वालों को मारकर दिखाओ। उन्होंने कहा था कि अगर इतने ही बड़े बॉस हो तो आओ बिहार, यूपी और तमिलनाडु तुमको पटक-पटक के मारेंगे। इस पर राज ठाकरे ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए निशिकांत दुबे को मुंबई आने की चुनौती दी और कहा कि एक बीजेपी सांसद ने कहा कि मराठी लोगों को हम पटक पटक के मारेंगे…आप मुंबई आइए। मुंबई के समुंदर में हम डूबो-डुबो के मारेंगे।

हालांकि जब राज ठाकरे ये बयान दे रहे थे तो वो हिंदी में बात कर रहे थे। उनके इसी बयान पर दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी? राज ठाकरे ने कहा कि अब अगर आप मराठी नहीं समझ सकते, भले ही वह आपके कान में सीधे बोली जाए, तो आपको नीचे एक थप्पड़ पड़ेगा। लोग बिना किसी कारण के हंगामा करते हैं। यह बात उन्होंने उस समय कही, जब कुछ दिन पहले उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर एक दुकान मालिक के साथ मारपीट की थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram