फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM नीतीश ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर दिए अहम निर्देश

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना और आसपास के इलाकों में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जेपी गंगा पथ और विभिन्न घाटों पर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएम ने अपने

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना और आसपास के इलाकों में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जेपी गंगा पथ और विभिन्न घाटों पर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सीएम ने अपने निरीक्षण की शुरुआत पटना सिटी के कंगन घाट से की और क्रमशः दीघा घाट तथा दानापुर स्थित नासरीगंज घाट तक गंगा नदी के तटीय क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से गंगा के बढ़े जलस्तर और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे बसे क्षेत्रों में सतर्कता बरती जाए और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलस्तर की लगातार निगरानी की जाए ताकि बाढ़ के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नीतीश कुमार ने एनआईटी घाट पर निरीक्षण के दौरान जोर देकर कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू करें। उन्होंने अधिकारियों को एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा

पटना में नासरीगंज घाट से लेकर गांधी घाट तक कई जगहों पर गंगा नदी का जलस्तर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। नदी की धारा भी काफी तेज हो गई है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।

सीएम ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह स्थिति की निरंतर समीक्षा करे और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करे ताकि जान-माल का कोई नुकसान न हो। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए।

तैयारियों की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सीएम ने गंगा के तटीय क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर स्तर पर अलर्ट रहें, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram