फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बच्ची की उल्टी में निकल रहे जिंदा कीड़े, डॉक्टर भी हो गए हैरान?

World News: चीन के यांगझोऊ शहर की एक बच्ची पिछले एक महीने से जो झेल रही थी, वह सुनकर आप की रुंह कांप जाएगी। दरअसल 8 साल की बच्ची को बार-बार उल्टियां हो रही थी, लेकिन ये उल्टियां सामान्य नहीं थीं। उल्टियों में जिंदा कीड़े

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

World News: चीन के यांगझोऊ शहर की एक बच्ची पिछले एक महीने से जो झेल रही थी, वह सुनकर आप की रुंह कांप जाएगी। दरअसल 8 साल की बच्ची को बार-बार उल्टियां हो रही थी, लेकिन ये उल्टियां सामान्य नहीं थीं। उल्टियों में जिंदा कीड़े निकल रहे थे। डॉक्टरों को समझ नहीं आ रहा था कि यह कौन सी बीमारी है, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

विशेषज्ञ ने की जांच तो सभी रह गए हैरान, ये ड्रेन फ्लाई के लार्वा थे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के पिता ने बताया कि हर बार उल्टी में एक-आध कीड़े नहीं बल्कि “मुट्ठी” भर कीड़े निकलते थे। ये कीड़े 1 सेमी लंबे होते थे। कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद उन्हें एक विशेषज्ञ ने सलाह दी। उन्होंने कहा कि कीड़ों को ले जाकर इसकी जांच कराएं। पिता जब कीड़े लेकर विशेषज्ञों के पास पहुंचे तो कीड़ों को देख उन्होंने पहचान लिया। ये कीड़े ड्रेन फ्लाई के लार्वा थे, जिन्हें मॉथ फ्लाई भी कहते हैं। ये छोटे-छोटे कीड़े नम जगहों जैसे बाथरूम और किचन में अक्सर पाए जाते हैं।

रिपोर्ट में बताया कि जब बच्ची ब्रश करती या टॉयलेट फ्लश करती, तो पानी की छींटों के साथ ये लार्वा उसके शरीर में पहुंच गए हों। उन्होंने बताया कि हो सकता है उनके घर के अंडरग्राउंड वॉटर सोर्स में लार्वा से संक्रमण हुआ हो। विशेषज्ञों का कहना है कि ये कीड़े सीधे खून से बीमारी नहीं फैलाते हैं, लेकिन अगर इनके लार्वा किसी तरह खाने या पानी के ज़रिए शरीर में पहुंच जाएं तो स्वास्थ्य के लिए गंभीर हो सकते है। विशेषज्ञ ने चेतावनी दी कि इन कीड़ों को हाथ से मारने से बचें। उनमें मौजूद बैक्टीरिया आपकी उंगलियों से आंखों या मुंह में जा सकता हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram