फॉण्ट कनवर्टर NEW

50 साल बाद सलीम का भावुक मिलन, जानिए पूरी कहानी

Khunti News : खूंटी में बुधवार को एक भावुक क्षण देखने को मिला जब 50 वर्षों से अपने परिवार से बिछड़े सलीम की अपने परिजनों से मुलाकात हुई। यह पुनर्मिलन संभव हो पाया झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) और खूंटी जिला विधिक सेवा प्राधिकार

अपनी भाषा में पढ़ें

Khunti News : खूंटी में बुधवार को एक भावुक क्षण देखने को मिला जब 50 वर्षों से अपने परिवार से बिछड़े सलीम की अपने परिजनों से मुलाकात हुई। यह पुनर्मिलन संभव हो पाया झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) और खूंटी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के प्रयासों से।

सलीम इस वर्ष 25 मार्च को खूंटी शहर में बीमार अवस्था में भटकते हुए पाए गए थे। खूंटी पुलिस ने उन्हें तत्कालिक रूप से बचाया और इलाज के लिए सहयोग विलेज, पिपराटोली स्थित वृद्धाश्रम में भर्ती कराया। यहां इलाज और देखभाल से सलीम की सेहत में सुधार हुआ और धीरे-धीरे उनकी पहचान स्पष्ट हो पाई। इसके बाद डालसा और झालसा ने मिलकर उनके परिवार से संपर्क स्थापित किया।

सलीम को लेने के लिए उनकी भाभी सबीना खुद खूंटी पहुंचीं। बुधवार को उन्हें उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक गांव मंझपुरवा भेज दिया गया। परिवार के सदस्यों को देख सलीम भावुक हो उठे और उनकी आंखें खुशी से भर आईं। वृद्धाश्रम के कर्मचारियों और डालसा की टीम के लिए भी यह क्षण अत्यंत भावनात्मक था।

इस भावुक पुनर्मिलन की जानकारी डालसा की सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने साझा की। यह घटना साबित करती है कि सही प्रयासों से बिछड़े हुए दिल फिर से मिल सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram