फॉण्ट कनवर्टर NEW

शिबू सोरेन की हालत गंभीर, ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में भर्ती—भाजपा ने मांगा मेडिकल बुलेटिन

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन की तबीयत को लेकर राज्य में गहरी चिंता छाई हुई है। 81 वर्षीय दिशोम गुरु इस समय दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन की तबीयत को लेकर राज्य में गहरी चिंता छाई हुई है। 81 वर्षीय दिशोम गुरु इस समय दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने जानकारी दी कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिससे उनके शरीर का बायां हिस्सा पैरालाइज हो गया है।

प्रवक्ता के अनुसार, शिबू सोरेन ICU में भर्ती हैं और न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। उनकी हालत न तो बिगड़ी है और न ही उसमें कोई सुधार देखा गया है। परिजनों और झारखंडवासियों की ओर से लगातार प्रार्थनाएं की जा रही हैं कि गुरुजी जल्द स्वस्थ होकर लौटें।

गौरतलब है कि शिबू सोरेन लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा उन्हें डायबिटीज और हृदय रोग भी है, जिसके लिए उनकी बाइपास सर्जरी भी हो चुकी है।

उनके स्वास्थ्य को लेकर अब राजनीतिक हलकों में भी चिंता गहराती जा रही है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने सरकार से मांग की है कि शिबू सोरेन की स्थिति को लेकर अधिकृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाए। सिन्हा ने कहा, “शिबू सोरेन झारखंड सरकार की समन्वय समिति के प्रमुख और राज्यसभा सांसद हैं। उनकी तबीयत को लेकर स्पष्ट जानकारी जनता को मिलनी चाहिए, जिससे अफवाहों पर रोक लग सके।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी शिबू सोरेन की तबीयत पर चिंता जताते हुए ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “झारखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम के अस्वस्थ होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। हम सब उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।”

बीते गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। राज्यपाल संतोष गंगवार और अन्य प्रमुख नेताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना था।

फिलहाल पूरे राज्य में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना और चिंता का माहौल बना हुआ है। झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक और जनजातीय जीवन में विशेष महत्व रखने वाले गुरुजी की हालत को लेकर राज्यभर में लोग आंखें लगाए हुए हैं कि कब सरकार उनकी स्थिति पर अधिकृत बयान देगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram