फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीमारी से जूझते युवक ने की आत्महत्या, गर्भवती पत्नी और बेटे पर टूटा दुखों का पहाड़

Jharkhand News: जमशेदपुर के सितारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह बाबरी बस्ती में एक युवक ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जोशी बाउरी के रूप में हुई है, जो लकड़ी टाल में काम करता था। घटना शुक्रवार सुबह की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: जमशेदपुर के सितारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह बाबरी बस्ती में एक युवक ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जोशी बाउरी के रूप में हुई है, जो लकड़ी टाल में काम करता था।

घटना शुक्रवार सुबह की है, जब जोशी घर में अकेला था। उसकी मां और पत्नी बाहर गई हुई थीं। जब वे लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देखकर सभी स्तब्ध रह गए—जोशी पंखे से लटका हुआ था।

परिजनों ने तुरंत उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह पिछले एक सप्ताह से किसी बीमारी से जूझ रहा था और मानसिक रूप से बेहद परेशान था।

मृतक के परिवार में एक बेटा और गर्भवती पत्नी हैं। इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram