Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | मांडू विधायक के विवादित बयान पर JLKM का आक्रोश, पुतला दहन की दी चेतावनी
#Trending

मांडू विधायक के विवादित बयान पर JLKM का आक्रोश, पुतला दहन की दी चेतावनी

By Muzaffar HussainJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड में राजनीतिक हलचल उस वक्त तेज हो गई जब मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो द्वारा जननेता जयराम महतो के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया। इस बयान से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे हैं और राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

JLKM के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए मांडू विधायक के बयान को “घोर आपत्तिजनक और निंदनीय” बताया। उन्होंने कहा कि जयराम महतो झारखंड में खतियानी आंदोलन, जेपीएससी-जेएसएससी की पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान समेत कई जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्षरत हैं। ऐसे संघर्षशील नेता के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल पूरे राज्य की अस्मिता पर आघात है।

देवेंद्रनाथ महतो ने स्पष्ट किया कि JLKM कार्यकर्ता जल्द ही राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में मांडू विधायक का पुतला दहन करेंगे और मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब जागरूक हो चुकी है और जो भी जननेता जयराम महतो के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करेगा, उसे जनसरोकार का करारा जवाब मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, रांची में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मांडू विधायक ने मीडिया के सवाल के जवाब में कथित तौर पर जयराम महतो को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद से JLKM कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी रोष है।

संगठन का मानना है कि यह बयान न केवल एक व्यक्ति विशेष पर हमला है, बल्कि राज्य में बदलाव की राजनीति और जनता की उम्मीदों पर भी चोट है। JLKM ने यह भी कहा कि अगर मांडू विधायक ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो विरोध और तेज किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है, जहां जनता बनाम प्रतिनिधि की लड़ाई अब खुलकर सामने आ रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Jairam Mahto agitation Jharkhand politics dispute JLKM effigy burning Mandu MLA dispute Tiwari Mahto statement dispute जयराम महतो आंदोलन जेएलकेएम पुतला दहन झारखंड राजनीति विवाद तिवारी महतो बयान विवाद मांडू विधायक विवाद
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.