Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»अमेरिकी हमले के बाद खाड़ी देशों में हलचल, कुवैत-बहरीन में बंकर और दहशत
World

अमेरिकी हमले के बाद खाड़ी देशों में हलचल, कुवैत-बहरीन में बंकर और दहशत

By Samsul HaqueJune 23, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए अचानक परमाणु हमले के बाद से पूरी दुनिया में तनाव और दहशत का माहौल है। खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर ईरान की कुद्दस फोर्स की चेतावनी के बाद बहरीन और कुवैत में हड़कंप मच गया है। वहीं, यूरोप के फिनलैंड में भी इस संघर्ष को लेकर असामान्य सतर्कता देखी जा रही है।

बहरीन-कुवैत: अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

बहरीन और कुवैत—ये दो खाड़ी देश इस समय सबसे ज्यादा चिंता में हैं क्योंकि दोनों ही अमेरिकी सैन्य ठिकानों का केंद्र हैं। बहरीन में यूएस नेवी का 5वां बेड़ा स्थित है, जबकि कुवैत में कई अहम अमेरिकी बेस हैं। ईरान की कुद्दस फोर्स ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकती है।

इसके मद्देनजर, बहरीन ने आम नागरिकों को मिलिट्री एरिया से दूर रहने और मुख्य सड़कों से बचने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, कुवैत सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों में बम शेल्टर तैयार करना शुरू कर दिया है, जो 900 लोगों को सुरक्षित रखने में सक्षम हैं।

कुवैत में मंत्रियों को बंकर में जाने के निर्देश दिए गए हैं और नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे खासकर रात में बाहर न निकलें। यह दर्शाता है कि खाड़ी देश अब सिर्फ कूटनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सुरक्षा तैयारियां कर रहे हैं।

तुर्की की चेतावनी और वैश्विक चिंता

तुर्की, जो आमतौर पर पाकिस्तान और ईरान का समर्थक रहा है, उसने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चिंता जताई है। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला पूरी दुनिया को संघर्ष में झोंक सकता है। उसने सभी पक्षों से जिम्मेदारी से काम करने और कूटनीति के रास्ते समाधान निकालने की अपील की है।

फिनलैंड में बंकर बन गए सुरक्षा कवच

ईरान-इजराइल संघर्ष और अमेरिकी हस्तक्षेप से दूर, यूरोपीय देश फिनलैंड भी इस संकट से सतर्क हो गया है। रूस की सीमा से सटे फिनलैंड ने पहले से ही नागरिक सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व इंतजाम कर रखे हैं।

फिनलैंड में करीब 50,500 सिविल डिफेंस शेल्टर हैं, जो कि सामान्य दिनों में स्विमिंग पूल, जिम, पार्क या बॉल कोर्ट के रूप में इस्तेमाल होते हैं। लेकिन जरूरत पड़ने पर इन्हें 72 घंटे के भीतर बम प्रूफ बंकरों में तब्दील किया जा सकता है। हेलसिंकी में मौजूद शेल्टर करीब 9 लाख लोगों को सुरक्षा दे सकते हैं, जो शहर की कुल आबादी से ज्यादा है।

फिनलैंड में पुरुषों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा है और जरूरत पड़ने पर देश 2.8 लाख सैनिकों को तुरंत तैनात कर सकता है। इसके अलावा कुल 9 लाख प्रशिक्षित सैनिकों की क्षमता भी है, जो यह साबित करता है कि यह देश संकट के लिए हर स्तर पर तैयार है।

युद्ध की आहट और भारत की चिंता

जैसे-जैसे संघर्ष गहराता जा रहा है, पूरे मिडिल ईस्ट और यूरोप में युद्ध की आहट महसूस की जा रही है। अमेरिका के ईरान पर किए गए हमले से ये साफ हो गया है कि मामला अब दो देशों तक सीमित नहीं रहा।

इसका असर भारत जैसे देशों पर भी पड़ सकता है जो खाड़ी क्षेत्र से तेल और ऊर्जा आयात करते हैं। ईरान या उसके सहयोगियों द्वारा जवाबी कार्रवाई में यदि सप्लाई चैन बाधित हुई तो भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसलिए भारत सहित पूरी दुनिया इस संघर्ष के समाप्त होने की उम्मीद कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.