फॉण्ट कनवर्टर NEW

ईरान-इजराइल के बीच हो रही ‘आतिशबाज़ी’ देखने अपनी सीट बुक कराएं

World News: मध्य पूर्व में हालात बहुत नाजुक हैं। एक ओर ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता टकराव तो दूसरी ओर जनता का इस जंग को लेकर बदलता नजरिया। इसी बीच एक खबर आई जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी। जॉर्डन के साल्ट शहर में

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: मध्य पूर्व में हालात बहुत नाजुक हैं। एक ओर ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता टकराव तो दूसरी ओर जनता का इस जंग को लेकर बदलता नजरिया। इसी बीच एक खबर आई जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी। जॉर्डन के साल्ट शहर में स्थित तलत अल-कुद्स रेस्तरां और कैफे ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

जॉर्डन में कैफे जंग लाइव दिखाने लोगों को दे रहा ऑफर, यूजर्स कर रहे कमेंट

इस कैफे ने लोगों को मिसाइल वॉचिंग का अनुभव कराने ‘रिजर्वेशन’ ऑफर किया है, ताकि वे ईरान और इजराइल के बीच होने वाली रॉकेट और मिसाइल फायरिंग को लाइव देख सकें। यह कैफे जिस जगह मौजूद है, वहां से सीमा के कुछ हिस्सों का दृश्य दिखाई देता है। ऐसे में उन्होंने इस मौके को एक अलग अंदाज से देखा और सोशल मीडिया पर इसका प्रचार भी शुरू कर दिया। इसका वीडियो शेयर किया है, ऐसा लग रहा कि उन्होंने युद्ध को “इवेंट” बना दिया है और उस पल को एन्जॉय कर रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ईरान और इजराइल के बीच होने वाली ‘आतिशबाज़ी’ देखने के लिए अपनी सीट बुक कराएं। इसमें कैफे के एक व्यू पॉइंट की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जहां बैठकर लोग सीमावर्ती क्षेत्रों को देख सकते हैं। पोस्ट को सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों ने देखा तुरंत ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

जहां कुछ लोगों ने इस अनोखे आइडिया को “ब्लैक ह्यूमर” के तौर पर लिया, वहीं कई यूजर्स ने इसे “मानवता का अपमान” बताया। एक यूजर ने लिखा कि यह युद्ध है, आतिशबाजी नहीं। इसमें इंसान मर रहे हैं। एक ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि जंग को एंटरटेनमेंट बना दिया है। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या हम इस हद तक असंवेदनशील हो चुके हैं कि हम युद्ध देखने के लिए सीट बुक करेंगे? इस घटना ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। क्या युद्ध भी अब टूरिज्म और सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बन गया है? यह पहली बार नहीं है जब युद्ध या संघर्ष को किसी एंटरटेनमेंट की तरह प्रस्तुत किया गया हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram