Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | पलामू में सड़क हादसा, मोटरसाइकिल पुलिया से गिरी, दो युवकों की मौत
Jharkhand

पलामू में सड़क हादसा, मोटरसाइकिल पुलिया से गिरी, दो युवकों की मौत

By Samsul HaqueJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 75 पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना सतबरवा के ताबर गांव के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

मृतकों की पहचान सरजा पंचायत के होटाई गांव निवासी राजबली भुइयां (28) और झाबर पंचायत के पीडिया गांव निवासी रूपदेव उरांव (28) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सतबरवा के हाट बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ताबर गांव के समीप पहुंचे, बाइक (नंबर JH 03A 4770) अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए तुंबागड़ा नवजीवन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजबली को मृत घोषित कर दिया, जबकि रूपदेव को गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज (एमएमसीएच) भेजा गया। दुर्भाग्यवश रास्ते में ही दुबियाखाड़ा के पास उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पूर्व मुखिया पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुमार ने राजबली के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
jharkhand news Palamu news Public Adda news झारखंड की खबरें झारखंड न्यूज़ पब्लिक अड्डा न्यूज़ पलामू की खबर पलामू न्यूज़
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.