फॉण्ट कनवर्टर NEW

आम जनों की शिकायतों के समाधान के लिए 6 जिलास्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

रांची। जिला प्रशासन द्वारा अब सभी कार्य दिवस में आम जनों से उनकी शिकायत ली जायेगी और उनका समाधान किया जायेगा। यह व्यवस्था जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार से शुरू कर दी। इसके लिए उन्होंने 6 जिलास्तरीय पदाधिकारियों को जन शिकायत कोषांग से सम्बद्ध

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। जिला प्रशासन द्वारा अब सभी कार्य दिवस में आम जनों से उनकी शिकायत ली जायेगी और उनका समाधान किया जायेगा। यह व्यवस्था जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार से शुरू कर दी। इसके लिए उन्होंने 6 जिलास्तरीय पदाधिकारियों को जन शिकायत कोषांग से सम्बद्ध करते हुए कार्य दिवस अनुसार उनकी प्रतिनियुक्ति की है। ये सभी पदाधिकारी समाहरणालय ब्लॉक-A के कमरा संख्या-204 में आम जनों से उनकी शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे और उसका त्वरित समाधान का प्रयास करेंगे।

कार्य दिवस अनुसार पहले दिन गुरुवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू द्वारा आम जनों की समस्याओं से संबंधित शिकायत ली गई। उपायुक्त द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आम जनों से प्राप्त होने वाली शिकायतों से संबंधित आवेदन को ससमय निराकरण हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।गाैरतलब हो कि जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री भजंत्री लगातार जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा जन शिकायत हेतु “अबुआ साथी” के तहत आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सअप नंबर-9430328080 भी जारी किया गया है।

कार्यदिवस अनुसार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति इस प्रकार है :-

  1. सोमवार – ज्योति वंदना कुजूर, जिला स्थापना उप समाहर्त्ता, रांची।
  2. मंगलवार – प्रदीप भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची।
  3. बुधवार – मोनी कुमारी, विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी, रांची।
  4. गुरुवार – राजेश कुमार साहू, ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी, रांची।
  5. शुक्रवार – राजेश कुमार मिश्रा, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची।
  6. शनिवार – दिलीप कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram