फॉण्ट कनवर्टर NEW

नालंदा में 183 छात्राओं को लगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन

Bihar News: नालंदा जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी और इनर व्हील क्लब ऑफ बिहारशरीफ के संयुक्त प्रयास से मंगला स्थान स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: नालंदा जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी और इनर व्हील क्लब ऑफ बिहारशरीफ के संयुक्त प्रयास से मंगला स्थान स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस अभियान के तहत करीब 183 बच्चियों का टीकाकरण किया गया।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर और घातक बीमारी है। एचपीवी वैक्सीन से 98% तक सुरक्षा मिलती है और यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जिले के 33 सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में अब तक यह टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रश्मि रानी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपनी बेटियों को यह वैक्सीन अवश्य दिलवाएं ताकि आने वाले समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उनकी सुरक्षा हो सके।

इस मौके पर इनर व्हील क्लब की पूर्वाध्यक्ष रचना दिनेश, मंजू प्रकाश, सचिव कुमारी रश्मि, कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह समेत कई पदाधिकारी और सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं। अभियान के दौरान बच्चियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विस्तृत जानकारी भी दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram