Ranchi : जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत लाभुकों तक पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से अनाज वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 2 दिसंबर 2025 को समाहरणालय सभागार में राँची शहरी क्षेत्र के 10 राशन डीलरों को अत्याधुनिक 4G e-PoS (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल) मशीनें सौंपीं।
यह भी पढ़ें: विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद
इस अवसर पर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची सहित अन्य विभागीय अधिकारी और चयनित राशन डीलर उपस्थित रहे।
उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि राँची जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि “अंतिम छोर पर मौजूद प्रत्येक लाभुक तक शत-प्रतिशत पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से अनाज पहुँचे।” उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक 4G e-PoS मशीनों से आधार आधारित प्रमाणीकरण, रियल-टाइम ट्रांजेक्शन और सटीक स्टॉक मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। इन तकनीकी सुविधाओं के कारण अनियमितता, फर्जीवाड़ा और अनाज की चोरी की संभावनाएँ लगभग समाप्त हो जाएँगी।
जिला प्रशासन ने बताया कि फिलहाल शुरुआती चरण में 10 शहरी राशन डीलरों को ये मशीनें प्रदान की गई हैं। आने वाले समय में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के शेष सभी डीलरों को भी इसी प्रकार की हाई-टेक मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख
e-PoS मशीनों की प्रमुख विशेषता
- ऑफलाइन मोड की सुविधा, जिससे नेटवर्क बाधित होने पर भी अनाज वितरण निर्बाध रहेगा।
- बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) प्रमाणीकरण, जिससे सिर्फ वास्तविक लाभुक ही अनाज प्राप्त कर सकें।
- रियल-टाइम डाटा अपलोड, जिसके माध्यम से जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर सकेगा।
उपायुक्त ने सभी राशन डीलरों से अपील की कि वे इन मशीनों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और लाभुकों को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तायुक्त अनाज समय पर उपलब्ध कराएँ। साथ ही निर्देश दिया गया कि तकनीकी समस्या होने पर डीलर तुरंत जिला आपूर्ति कार्यालय से संपर्क करें, ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। इस पहल से राँची जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक-सक्षम बन सकेगी, जिससे लाखों लाभुकों तक अनाज वितरण की प्रक्रिया सुचारु और विश्वसनीय होगी।
संबंधित खबरें
- Jharkhand धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान
- India खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक
- Sports टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल
- India अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल













