फॉण्ट कनवर्टर NEW

कौलेश्वरी पर्वत के सरोवर में डूबने से 22 वर्षीय श्रद्धालु की मौत

हंटरगंज स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां कौलेश्वरी पर्वत पर मंगलवार सुबह हादसा हो गया। सावन में परिवार के साथ पूजा करने पहुंचे पलामू के 22 वर्षीय श्रद्धालु सम्राट सिंह की सरोवर में डूबने से मौत हो गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा: हंटरगंज स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां कौलेश्वरी पर्वत पर मंगलवार सुबह हादसा हो गया। सावन में परिवार के साथ पूजा करने पहुंचे पलामू के 22 वर्षीय श्रद्धालु सम्राट सिंह की सरोवर में डूबने से मौत हो गई।

हादसा महाकालेश्वर और सूर्य मंदिर के पास बने सरोवर में हुआ। सम्राट सिंह पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सिलडिलिया गांव निवासी रामू सिंह के पुत्र थे।

स्नान के दौरान गहरे पानी में गए

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सम्राट सरोवर में स्नान करने के लिए उतरे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। उनके डूबने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने बांस और झगर की मदद से काफी प्रयास के बाद सम्राट को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की जानकारी मिलते ही वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram