फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘राखी सिर्फ धागा नहीं, साथ खड़े रहने का वादा है’- न्यूयॉर्क में रक्षाबंधन पर बोले ममदानी

New York, USA: शहर के नेता ज़ोहरान ममदानी ने रक्षाबंधन का पर्व भारतीय समुदाय के बुजुर्गों के साथ बड़े उत्साह से मनाया। ममदानी ने सामाजिक संस्था ‘इंडिया होम’ पहुंचकर बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां बांटीं और सोशल मीडिया मंच एक्स पर राखी बंधवाते हुए

अपनी भाषा में पढ़ें

New York, USA: शहर के नेता ज़ोहरान ममदानी ने रक्षाबंधन का पर्व भारतीय समुदाय के बुजुर्गों के साथ बड़े उत्साह से मनाया। ममदानी ने सामाजिक संस्था ‘इंडिया होम’ पहुंचकर बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां बांटीं और सोशल मीडिया मंच एक्स पर राखी बंधवाते हुए तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में रक्षाबंधन के महत्व को बताते हुए लिखा कि राखी का एक छोटा सा धागा एक-दूसरे की रक्षा करने, मदद करने और हर हाल में साथ खड़े रहने के मजबूत वादे का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंडिया होम में समय बिताकर वहां मौजूद बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ज़ोहरान ममदानी की यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में उनके एक बयान पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। ममदानी ने कहा था कि वे मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने वाले हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि किसी निजी स्थल के आयोजन को रद्द करने का अधिकार नगर प्रशासन के पास नहीं होता।

उनके इस बयान के बाद भारत में बीजेपी और कई अन्य संगठनों ने उनकी आलोचना करते हुए उन पर वोट-बैंक और विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया था। संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने 19 दिवसीय विदेश प्रवास के तहत अमेरिका में हैं और वे शनिवार को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram