सरायकेला। हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हुए प्रख्यात आंदोलनकारी एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर कालीपद सोरेन के आवास पर पार्टी के युवा नेता सनी सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, जनसरोकार के मुद्दों तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

युवा नेता सनी सिंह ने प्रो. कालीपद सोरेन का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके लंबे सामाजिक, शैक्षणिक एवं आंदोलनकारी अनुभव का लाभ झामुमो को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।

वहीं प्रो. कालीपद सोरेन ने झारखंड के मूलवासी-आदिवासी समाज के हितों की रक्षा, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की जरूरत है।

इस अवसर पर मनोज कुमार, रॉबिन हांसदा, अरुण मंडल, राजू सिंह सरदार, अजय सिंह, नरेंद्र कुमार, रवि हांसदा, बिश्वजीत बेहरा, ऋतिक मंडल, आदी मजुमदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान भविष्य में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Share.
Exit mobile version