फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में मारपीट के बाद युवक की इलाज के दौरान दम तोड़ा, शहर में तनाव

Jharkhand News: शहर में तनाव का माहौल तब पैदा हुआ जब मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक अंकित गुप्ता की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। अंकित की मौत के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: शहर में तनाव का माहौल तब पैदा हुआ जब मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक अंकित गुप्ता की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। अंकित की मौत के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मामले को मॉब लिंचिंग का रूप देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने शहर की दुकानों को बंद करा दिया।

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करने की कोशिश की और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए अतिरिक्त बलों की तैनाती की है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की अपील की है।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकास पांडेय ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है। एएसपी अभियान के नेतृत्व में बनी एसआईटी टीम इस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

घटना की जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात, सदर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित जामा मस्जिद के पास कुछ युवकों ने अंकित गुप्ता को लोहे के रॉड, फाइटर, चाकू जैसे धारदार हथियारों से पीटा। अंकित अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था जब ये हमला हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram