Bokaro: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के बोकारो आगमन पर बोकारो सर्किट हाउस में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर बोकारो जिला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अक्षय पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य रूप से उपस्थित:
श्रीमती प्रीति मांझी राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस,आशुतोष राय प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस,विक्की कुमार,जावेद अंसारी बोकारो विधानसभा अध्यक्ष,रितेश कुमार जिला महासचिव,बिपिन सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष,भरत कुमार चास प्रखंड अध्यक्ष थे।
अक्षय पाण्डेय ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में बोकारो जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।




