फॉण्ट कनवर्टर NEW

योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा, 60 साल से ज्यादा उम्र पर फ्री बस यात्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और छात्राओं के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं। सरकार राज्य की 50 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देगी। इसके अलावा 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

अपनी भाषा में पढ़ें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और छात्राओं के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं। सरकार राज्य की 50 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देगी। इसके अलावा 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की शुरुआत के दौरान ये घोषणाएं कीं।

इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए पात्र महिलाओं को विशेष स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, रोजाना करीब 88 हजार महिला यात्रियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।

रक्षाबंधन पर भी मुफ्त यात्रा

सीएम योगी ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर 27, 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाएं अपने साथ एक सहयात्री को भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करा सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram