फॉण्ट कनवर्टर NEW

हजारीबाग में छह साल के बेटे की मौ’त, पिता पर ह’त्या का आरोप

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान छह वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अंश कुमार के रूप में हुई है। बच्चे की मां निराली कुमारी ने अपने पति आकाश कुमार पर बेटे

हजारीबाग

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान छह वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अंश कुमार के रूप में हुई है। बच्चे की मां निराली कुमारी ने अपने पति आकाश कुमार पर बेटे की कथित हत्या का आरोप लगाते हुए कटकमसांडी थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, घर में निराली कुमारी का अपनी सास के साथ विवाद चल रहा था। इसी दौरान उनके पति आकाश कुमार वहां पहुंचे। आरोप है कि आकाश ने कमरे में बेड पर सो रहे अंश को उठाया और घर के पीछे स्थित कुएं के पास ले गए।

Read More : योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा, 60 साल से ज्यादा उम्र पर फ्री बस यात्रा

बच्चे को फर्श पर पटकने का आरोप

निराली कुमारी के अनुसार, कुएं के पास ढलाई किए हुए फर्श पर आकाश कुमार ने बच्चे को पटक दिया। इससे अंश गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने अपने पति से बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद निराली घायल अंश को लेकर हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। हालांकि, रांची पहुंचने से पहले ही अंश की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद कटकमसांडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्चे की मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram