फॉण्ट कनवर्टर NEW

योगी आदित्यनाथ बोले- 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश बना ‘कौशल प्रदेश’, युवाओं से किया बड़ा आह्वान

Lucknow: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम ‘योगी की पाती’ लिखकर कौशल विकास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में राज्य ने कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति

अपनी भाषा में पढ़ें

Lucknow: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम ‘योगी की पाती’ लिखकर कौशल विकास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में राज्य ने कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और उत्तर प्रदेश को ‘कौशल प्रदेश’ बनाने की दिशा में लगातार काम किया गया है।

सीएम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अकादमिक शिक्षा के साथ कम से कम एक कौशल अवश्य सीखें, ताकि वे केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाले भी बन सकें।

कौशल विकास को बताया विकसित प्रदेश की ताकत

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के युवा विकसित भारत और ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में कर्म और कौशल को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। भगवान श्रीराम के जीवन और श्रीकृष्ण के गीता उपदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकुशलता और ज्ञान की परंपरा को समाज की प्रगति का आधार बताया।

सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने ‘कौशल सखी’ और ‘कौशल साथी’ जैसी नई पहलों का भी उल्लेख किया, जिनका उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना है।

आईटी, एआई और स्टार्टअप पर भी फोकस

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ‘एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी)’, ‘टेक युवा-समर्थ युवा’, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, सिंगल डोमेन स्किल प्रशिक्षण और फिनिशिंग स्कूल जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

अपने संदेश के अंत में सीएम ने युवाओं से कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाने और अन्य युवाओं को भी इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि “कौशल आत्मनिर्भरता का आधार, स्वाभिमान का संबल और विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram