फॉण्ट कनवर्टर NEW

योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को कहा कि योग भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को कहा कि योग भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है, जो हमें ऊर्जा, अनुशासन, मानसिक शांति और सामंजस्य प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक प्रतिदिन कुछ मिनट योग का अभ्यास करे, तो न केवल वह स्वयं स्वस्थ रहेगा, बल्कि समाज भी समृद्ध और स्वस्थ बन सकता है।

योग के प्रचार-प्रसार को लेकर सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा प्रति माह 32 और महिला प्रशिक्षकों द्वारा 20 योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

झारखंड के 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में करीब 1000 योग प्रशिक्षक कार्यरत हैं। साथ ही, कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भी नियमित योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर रांची विधायक सी. पी. सिंह ने भी योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कहा कि योग दिवस आज वैश्विक उत्सव बन चुका है, और हमें इसे अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, योग प्रशिक्षक व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram