फॉण्ट कनवर्टर NEW

दृश्यम स्टाइल में किया मर्डर, बहू को मार गली में दफनाई लाश

India News: कहते है कि समाज का आइना फिल्मे होती हैं। इसका प्रभाव कितना होता है ये फरीदाबाद की एक घटना से पता चलता है। यहां अपने ही घर की बहू की हत्या की और लाश को गली में दफना दिया। रोशन नगर में ससुरालियों

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: कहते है कि समाज का आइना फिल्मे होती हैं। इसका प्रभाव कितना होता है ये फरीदाबाद की एक घटना से पता चलता है। यहां अपने ही घर की बहू की हत्या की और लाश को गली में दफना दिया। रोशन नगर में ससुरालियों ने दो महीने पहले एक विवाहिता की हत्या कर शव को अपने घर के सामने गली में 12 फीट गहरा गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। परिजनों द्वारा हत्या का शक जताने पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह मशीन से खुदाई करवाकर महिला का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ससुर को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन की हत्या दृश्यम फिल्म को देखकर की गई है।

पुलिस के मुताबिक, यूपी के फरीदाबाद के खेड़ा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय तन्नू राजपूत की शादी 19 मई 2023 को पल्ला के रोशन नगर निवासी अरुण से हुई थी। तन्नू राजपूत दसवीं क्लास तक पढ़ी थी। अरुण अपने पिता की कपड़े की दुकान पर बैठता था। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाद होने पर तन्नू अक्सर मायके चली जाती थी। ससुरालियों ने 23 अप्रैल को महिला के मायके वालों को फोन कर बताया कि तन्नू अपनी मर्जी से घर छोड़कर चली गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लगा सकी। महिला के मायके वाले करीब 20 दिन पहले डीसीपी सेंट्रल उषा से मिले।

इस मामले में महिला के ससुर भूप सिंह के घर में काम करने वाले राजमिस्त्री से अहम सुराग मिला। राजमिस्त्री ने पुलिस को बताया कि भूप सिंह ने टॉयलेट के लिए गड्ढा खुदवाया था। जब वह अगले दिन काम पर आया तो गड्ढा भरा हुआ था। मकान मालिक और परिवार के लोगों ने उसे बताया कि टॉयलेट नहीं बनवाना है, सिर्फ सीढ़ी बनवानी है। इस पर राजमिस्त्री ने घर की सीढ़ी बना दी। गड्ढे के ऊपर भी ईंटें डाल दी गई थीं। इसके बाद ही पुलिस ने गड्ढा खुदवाने का निर्णय लिया।

महिला का वीडियो बनाकर गुमराह किया

मृतक महिला की बड़ी बहन प्रीति ने बताया कि भूप सिंह ने षड्यंत्र के तहत उसकी बहन तन्नू का जबरन एक वीडियो बना लिया था। इसमें तन्नू कह रही है कि मैं घर छोड़कर चली जाऊंगी। जब भी पुलिस ससुरालियों को बुलाती तो वे वीडियो का सहारा लेकर बचने का प्रयास करते। प्रीति ने आरोप लगाया कि तन्नू को ससुर भूप सिंह, सास सोनिया, पति अरुण, ननद और बुआ दहेज के लिए परेशान करते थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram