फॉण्ट कनवर्टर NEW

श्रीराम पावर प्लांट हादसा: बॉयलर फटने से मजदूर झुलसे

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र स्थित श्रीराम पावर प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सुबह काम के दौरान अचानक बॉयलर फट गया, जिसकी चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र स्थित श्रीराम पावर प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सुबह काम के दौरान अचानक बॉयलर फट गया, जिसकी चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

मजदूरों की हालत गंभीर

हादसे में झुलसे मजदूरों की पहचान मुरपा निवासी नेतलाल ठाकुर और चुंबा निवासी अब्दुल अंसारी के रूप में हुई है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें कैथा स्थित प्राइम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने रांची के देव कमल अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल

प्लांट के मजदूर सिकंदर अंसारी ने बताया कि प्रबंधन मजदूरों से काम तो कराता है लेकिन उनकी सुरक्षा पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता। मजदूरों के मुताबिक, सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। सोमवार का विस्फोट भी इसी लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है।

हादसे को दबाने की कोशिश

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन पर आरोप लग रहा है कि वह मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, मजदूर संगठन और स्थानीय लोगों ने प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा इंतज़ाम किए गए होते तो मजदूरों की जान पर खतरा नहीं आता।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मजदूर परिवारों में भी डर का माहौल है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी इस घटना की जांच की मांग तेज हो गई है। फिलहाल सभी की निगाहें रांची अस्पताल में भर्ती दोनों मजदूरों की हालत पर टिकी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram