फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में बदल रहा मौसम, गिरिडीह में हुई सबसे ज़्यादा बारिश

Ranchi News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश गिरिडीह जिले के पालगंज में रिकॉर्ड की गई, जहां 70 मिलीमीटर पानी बरसा। यह बरसात फिलहाल सिर्फ झारखंड के कुछ हिस्सों में देखने को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश गिरिडीह जिले के पालगंज में रिकॉर्ड की गई, जहां 70 मिलीमीटर पानी बरसा। यह बरसात फिलहाल सिर्फ झारखंड के कुछ हिस्सों में देखने को मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

जानें कब और कहाँ होगी झारखंड में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को राज्य के दक्षिणी जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अंदेशा है। यही नहीं, 25 और 26 सितंबर को भी झारखंड के दक्षिणी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इन इलाकों में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उमस और बरसात का मिला-जुला मिजाज, कब मिलेगी राहत?

हालांकि, राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सोमवार को बारिश का नामोनिशान नहीं था। यहां धूप तेज रही और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रांची में उमस का स्तर 95 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे लोग काफी परेशान दिखे।

झारखंड के विभिन्न जिलों में तापमान भी अलग-अलग दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा, जबकि जमशेदपुर में 36 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ गया। डालटेनगंज में 33.4, बोकारो में 34.2 और चाईबासा में अधिकतम 35.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ऐसे में साफ है कि एक ओर राज्य के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को उमस और गर्मी से जूझना पड़ रहा है। अगले तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और बारिश के साथ तेज हवाओं से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram