Skip to content
Log In
‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्गीकरण और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

चाईबासा में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Chaibasa news : पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चाईबासा–रांची मुख्य मार्ग स्थित एनएच-75E को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार लोहरदा गांव की रहने वाली सुमित्रा जामुदा रविवार सुबह करीब सात बजे सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोट लग गई।

यह भी पढ़ें: RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने चाईबासा-रांची मार्ग स्थित एनएच-75E को जाम कर दिया और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करती रहीं।

करीब दो घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित

पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और प्रशासन ग्रामीणों को समझाने में जुटा हुआ था।

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *