फॉण्ट कनवर्टर NEW

रनिया में जंगली हाथी का आतंक, घर तोड़ा, दंपति घायल

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले के रनिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना सोमवार देर रात की है, जब एक भूखा जंगली हाथी बनई पंचायत के मनातू गांव में घुस आया और घुरन महतो के घर को

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले के रनिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना सोमवार देर रात की है, जब एक भूखा जंगली हाथी बनई पंचायत के मनातू गांव में घुस आया और घुरन महतो के घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस हमले में घुरन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी पुष्पा देवी को मामूली चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, जब गांववाले गहरी नींद में सो रहे थे। तभी जंगली हाथी गांव में दाखिल हुआ और सीधे घुरन महतो के घर पर धावा बोल दिया। हाथी ने घर में रखे करीब पांच क्विंटल चावल में से कुछ खा लिया और शेष को बर्बाद कर दिया।

घटना के समय दंपति घर के अंदर सो रहे थे। हाथी के हमले से पूरा घर ढह गया और दोनों मलबे में दब गए। हाथी की चिंघाड़ और घर गिरने की तेज आवाज से गांववाले जाग गए। लोगों ने मशालें जलाकर, ढोल-नगाड़े बजाकर और जोरदार शोर मचाकर हाथी को गांव से खदेड़ा।

इसके बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दंपति को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घुरन महतो को गंभीर हालत में रांची के सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

हाथी के हमले से पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथियों का आतंक अब असहनीय हो चुका है। उन्होंने वन विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाकर गांव को हाथियों से राहत दिलाई जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram