Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही से गई जान, तीन बच्चों संग इंसाफ मांग रही पत्नी
Jharkhand

नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही से गई जान, तीन बच्चों संग इंसाफ मांग रही पत्नी

रांची नगर निगम के कर संग्रहकर्ता नकुल तिर्की की मौत ने परिवार की खुशहाल दुनिया उजाड़ दी। पत्नी सरिता तिर्की ने निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है।
By Samsul HaqueAugust 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी का एक घर इन दिनों मातम में डूबा है। इस घर का इकलौता सहारा रहे रांची नगर निगम के कर संग्रहकर्ता (टैक्स कलेक्टर) नकुल तिर्की अब इस दुनिया में नहीं हैं। बीते 21 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे बीमारी से जूझते हुए उनकी मौत हो गई। लेकिन उनकी पत्नी सरिता तिर्की का कहना है कि पति की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों की लापरवाही से हुई।

सरिता तिर्की ने बताया कि उनके पति की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें सीएमसी वेल्लोर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। मगर आर्थिक तंगी के कारण ऑपरेशन नहीं हो सका। नकुल तिर्की ने 9 जून 2015 से 31 जुलाई 2025 तक अर्जित अवकाश का आवेदन निगम में दिया था। अगर यह छुट्टी समय पर स्वीकृत कर दी जाती, तो उससे मिलने वाली रकम इलाज के लिए मददगार होती। लेकिन अधिकारियों ने फाइल दबाकर रख दी, जिसके कारण इलाज रुक गया।

सरिता ने कहा कि पैसों की कमी के चलते वे पति को वेल्लोर से वापस रांची लेकर आए। पहले मेदांता और फिर रिम्स में इलाज कराया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान ही नकुल तिर्की ने दम तोड़ दिया।

आंसुओं से भरी आंखों से सरिता बताती हैं कि अब उन्हें अपने तीन बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। बड़ी बेटी उर्सुलाइन कॉन्वेंट में पढ़ती है, छोटी बेटी लाला लाजपत राय स्कूल में और बेटा फिरायालाल पब्लिक स्कूल का छात्र है। सरिता कहती हैं— “मेरे पति की मौत का जिम्मेदार नगर निगम है। अगर समय पर छुट्टी मंजूर कर दी जाती, तो मैं इलाज करा सकती थी और आज मेरे बच्चे पिता के साए से महरूम नहीं होते।”

सरिता तिर्की ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, 50 लाख रुपये मुआवजा, पारिवारिक पेंशन और अनुकंपा पर नौकरी की मांग की है। इन मांगों को लेकर मंगलवार को वह रांची नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गईं। उनकी इस लड़ाई में निगम के कई कर्मचारी और स्थानीय लोग भी साथ दे रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

RECENT ADDA.

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कुडू थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

June 18, 2026

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.