फॉण्ट कनवर्टर NEW

CPS स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Koderma News: भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया शाखा के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय “चेतन के स्वर” हिन्दी एवं संस्कृत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में CPS स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma News: भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया शाखा के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय “चेतन के स्वर” हिन्दी एवं संस्कृत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में CPS स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से न केवल निर्णायकों बल्कि पूरे दर्शक वर्ग का मन मोह लिया।

सिर्फ 5 दिनों की मेहनत से जीता सबका दिल

प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से शाइमा इरा, पलक गोस्वामी, रिमी कुमारी, संजीवनी कुमारी, जोया परवीन, खुशी परवीन, अक्षय कुमार और मो. मोसिन शामिल थे। इन बच्चों ने सिर्फ पाँच दिनों की कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। इस सफलता का श्रेय संगीत शिक्षक विकास थापा, माधव कुमार और सहयोगी शिक्षक खुशी सिंह के मार्गदर्शन को भी जाता है, जिनकी मेहनत और दिशा-निर्देश ने बच्चों को मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद की।

स्कूल प्राचार्य हिना कौसर और सभी शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, संगीत शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। वहीं स्कूल प्रबंधक तौफीक हुसैन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देती हैं। उन्होंने विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि CPS स्कूल से मुस्लिम परिवारों से आने वाले कई बच्चे भी संस्कृत और हिन्दी गीतों में शानदार प्रस्तुति दे रहे हैं, जो शिक्षा और संस्कृति के मेल का प्रमाण है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रांत स्तरीय (राज्य स्तर) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन किया था। इस बार भी उनके प्रयासों ने स्कूल परिवार का मान बढ़ाया है।

प्रतियोगिता में केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथियों में राम प्रकाश पांडे, निशांत कुमार, अध्यक्ष अरुण ओझा, सचिव विमल पच्चीसिया, कोषाध्यक्ष सी.एल. पांडे, जूही दास गुप्ता, अजय अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र, धीरज और विनय कुमार बेलू सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे। स्कूल परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram