Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»उम्र बढ़ने के साथ क्यों घटती है इंसान की हाइट? जानें वजह
Adda More..

उम्र बढ़ने के साथ क्यों घटती है इंसान की हाइट? जानें वजह

40 साल के बाद इंसान की हाइट धीरे-धीरे घटने लगती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि रीढ़, मसल्स कमजोर होने और पोषण की कमी से यह समस्या बढ़ती है। जानें कारण और बचाव के तरीके।
By Samsul HaqueSeptember 23, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: आम धारणा यह है कि इंसान की हाइट बचपन और किशोरावस्था में ही बढ़ती है, लेकिन मेडिकल साइंस बताता है कि उम्र के साथ यह घटने लगती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 40 साल की उम्र के बाद अधिकतर लोगों की लंबाई धीरे-धीरे कम होने लगती है। पुरुषों में 70 साल तक औसतन 1 इंच (लगभग 2.5 सेमी) और महिलाओं में 2 इंच (लगभग 5 सेमी) तक की कमी देखी गई है।

हालांकि, कभी-कभी यह हाइट लॉस सामान्य नहीं होता। रिपोर्ट्स (2023) में यह चेतावनी दी गई है कि यदि 5 साल में 2 प्रतिशत से अधिक हाइट घट जाए, तो दिल की बीमारी और मृत्यु का खतरा दोगुना हो सकता है। मुख्य कारण रीढ़ की हड्डी के डिस्क का सिकुड़ना है। उम्र के साथ इंटरवर्टिब्रल डिस्क सूखने और पतले होने लगते हैं, जिससे हर दशक में लगभग आधा इंच लंबाई कम हो सकती है।

हड्डियों के कमजोर होने से रीढ़ की हड्डियां दब सकती हैं या फ्रैक्चर हो सकती हैं, जिससे 1–2 इंच हाइट कम हो सकती है। महिलाओं में यह समस्या 50 साल के बाद अधिक देखने को मिलती है। इसके अलावा, पीठ झुकने (हंचबैक) की वजह से भी लंबाई घटती है।

सर्कोपेनिया के कारण मसल्स मास घटने पर भी पोश्चर बिगड़ता है और हाइट कम हो सकती है। इसके अलावा किडनी डिजीज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां और लंबे समय तक कुपोषण भी हाइट लॉस का कारण बन सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस समस्या से बचाव के लिए कैल्शियम और विटामिन डी युक्त संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्ट्रेचिंग, योग, वेट ट्रेनिंग और अच्छी मुद्रा अपनाना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार, सालाना 1 इंच से अधिक हाइट लॉस गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है।

युवा अवस्था में सही पोषण और नियमित व्यायाम अपनाने से उम्र बढ़ने पर होने वाले हाइट लॉस को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस तरह स्वास्थ्य और लंबाई दोनों को बनाए रखना संभव है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.