Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»चार्ली किर्क की ह’त्या का आरोपी टायलर कौन? पिता और पादरी ने कराया सरेंडर
World

चार्ली किर्क की ह’त्या का आरोपी टायलर कौन? पिता और पादरी ने कराया सरेंडर

अमेरिका में चार्ली किर्क की हत्या ने सनसनी फैला दी है। आरोपी टायलर रॉबिन्सन को उसके पिता और पादरी ने समझाकर हिरासत में दिलवाया। आखिर कौन है यह 22 साल का युवक और कैसे पहुंचा हाई-प्रोफाइल हत्या तक?
By Samsul HaqueSeptember 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या ने पूरे देश को हिला दिया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन को आखिरकार हिरासत में ले लिया गया। दिलचस्प बात यह रही कि उसे गिरफ्तार करने से पहले उसके अपने पिता और एक चर्च पादरी ने समझाकर आत्मसमर्पण के लिए तैयार किया। इसके बाद अमेरिकी मार्शल्स ने उसे कस्टडी में लिया।

पुलिस और एफबीआई की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 सितंबर की शाम टायलर ने अपने पिता के सामने इशारों में हत्या की बात कबूल की। पिता ने तुरंत एक फैमिली फ्रेंड और चर्च के पादरी से संपर्क किया। पादरी ने अमेरिकी मार्शल्स को सूचना दी, जिसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ टायलर को पकड़ लिया गया।

जांच में खुलासा हुआ है कि टायलर को हथियार किसी “ड्रॉप प्वॉइंट” से मिला था। उसके रूममेट ने जांच एजेंसियों को डिस्कॉर्ड मैसेज दिखाए, जिनमें वह राइफल, स्कोप और गोलियों पर खुद से लिखी गई इन्सक्रिप्शन के बारे में बात कर रहा था। इससे यह साफ होता है कि वह लंबे समय से किसी बड़ी घटना की तैयारी कर रहा था।

एफबीआई ने बताया कि टायलर रॉबिन्सन यूटा का रहने वाला है। उसने शुरुआती पढ़ाई पाइन व्यू मिडिल स्कूल से की और 2022 में लोगन शहर जाकर यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। यही वजह थी कि शुरुआती जांच में पुलिस ने संदिग्ध को ‘कॉलेज एज’ का बताया था। उसका परिवार सीडर सिटी का रहने वाला है और सोशल मीडिया अकाउंट्स से पता चला है कि यह परिवार लंबे समय से हथियारों और शूटिंग रेंज से जुड़ा रहा है।

एक और बड़ा खुलासा यह है कि पिछले कुछ सालों में टायलर ने राजनीति में दिलचस्पी लेना शुरू किया था। वह सोशल मीडिया पर चार्ली किर्क और उनसे जुड़े विचारों के खिलाफ नकारात्मक राय जाहिर करता था। माना जा रहा है कि राजनीतिक नफरत ने ही उसे इस हत्या की ओर धकेला।

फिलहाल एफबीआई टायलर के सोशल मीडिया, डिस्कॉर्ड मैसेज और उसके संपर्कों की गहन जांच कर रही है। एजेंसियों का मानना है कि यह केस सिर्फ एक हत्या तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठित साजिश की भी संभावना हो सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में बड़ी कार्रवाई: पिठौरिया फायरिंग कांड का खुलासा, दो शूटर अरेस्ट!

June 8, 2026

पटना से बड़ी खबर: खान सर पहुंचे कोर्ट, वकील बोले- जानबूझकर फंसाया गया

June 8, 2026

पेरू में सियासी घमासान: कीको फुजिमोरी के शक्ति प्रदर्शन से डोली लीमा!

June 8, 2026

RECENT ADDA.

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

June 8, 2026

उदयपुर नायक टोला में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

June 8, 2026

‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान

June 8, 2026

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी पहल, जिले में खुले सहायता एवं सुविधा केंद्र

June 8, 2026

जागृति अभियान बना मिसाल, सात केंद्रों पर 235 यूनिट रक्त संग्रह

June 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.