फॉण्ट कनवर्टर NEW

सलमान संग काम किया तो गोली सीने पर!

Entertainment News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग कपिल शर्मा को बार-बार टारगेट कर रहा है? कपिल के फैंस इसका जवाब खोज रहे हैं। आखिर कॉमेडियन कपिल से ऐसी कौन सी गलती हो गई जो एक महीने में दूसरी बार उनके कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ में गोलीबारी हुई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Entertainment News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग कपिल शर्मा को बार-बार टारगेट कर रहा है? कपिल के फैंस इसका जवाब खोज रहे हैं। आखिर कॉमेडियन कपिल से ऐसी कौन सी गलती हो गई जो एक महीने में दूसरी बार उनके कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ में गोलीबारी हुई। इसका सीधा कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई के दुश्मन से है।

कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर गोलीबारी के बाद बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

कपिल शर्मा से कहां हुई ‘गलती’ ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने बताया दिया। उन्होंने न सिर्फ कपिल को टारगेट करने के पीछे की वजह बताई बल्कि सीधे तौर पर चेतावनी भी दे डाली कि अगर अब भी नहीं माने तो अब गोली सीने पर चलेगी। कपिल के कनाडा में फायरिंग का मामले में लारेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में हैरी ने साफ कहा कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा वह मारा जाएगा। हैरी ने कहा कि कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग हुई है वह इसलिए क्योंकि उसने सलमान खान को नेटफ्लिक्स पर अब ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रीमियर शो में बुलाया था।

अगर किसी ने भी सलमान के साथ काम किया तो गोली सीधे सीने पर चलेगी

कपिल का सलमान खान को बतौर गेस्ट अपने शो पर बुलाना बिश्नोई गैंग को अच्छा नहीं लगा। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने कपिल के कैफे पर फायरिंग की। ऑडियो में धमकी देते हुए हैरी ने कहा है ‘जो सलमान के साथ काम करेगा वह मरेगा और गोली सीधे छाती पर चलेगी।

ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने पूरी इंडस्ट्री को धमकी देते हुए कहा कि अगली बार जो भी डायेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार होगा, इन सबको वार्निंग नहीं देंगे। अब सीधी गोली चलेगी वह भी छाती पर। मुंबई में सबको वार्निंग है सभी कलाकारों-प्रोड्यूसरों को। हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। चाहे छोटा मोटा कलाकार हो, डायरेक्टर हो, हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे, सब को मार देंगे। किसी भी हद तक जाना पड़ेगा मारने के लिए, हम उसको मार देंगे। अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया तो वो खुद अपनी मौत का जिम्मेदार होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram