फॉण्ट कनवर्टर NEW

सनकी गार्ड की करतूत- भोजपुरी गाना नहीं बजाया तो कर दी अंधाधुंध फायरिंग

Ranchi News: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनकी गार्ड ने भोजपुरी गाना नहीं बजाए जाने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हरमू रोड गौशाला चौक के पास ग्रेविटी लांच एंड बार में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनकी गार्ड ने भोजपुरी गाना नहीं बजाए जाने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हरमू रोड गौशाला चौक के पास ग्रेविटी लांच एंड बार में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी राहुल सिंह एक बड़े नेता का अंगरक्षक रह चुका है। वह वर्तमान में पीएचडी कॉलोनी हिनू डोरंडा का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि बार में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच बकझक हो गई, तभी राहुल ने फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद बार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। राहुल के पास से एक रिवॉल्वर और 21 राउंड गोली और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग करने की बात कबूला। वहीं, बार के मैनेजर आशीष सिन्हा के लिखित बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, राहुल दबंगई दिखाते हुए भोजपुरी गाना बजाने के लिए जोर देने लगा। नहीं बजाने पर उसने फायरिंग की।

बार में कई लोग मौजूद थे। जिस गाने की फरमाइश राहुल कर रहा था, उस गाने को बजाने में असमर्थता जताई गई। उसके बाद राहुल ने पिस्टल निकाल कर धमकाने लगा। इसी दौरान बार के स्टाफ ने जानकारी पुलिस को दे दी। बताया जाता है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले राहुल ने फायरिंग कर दी। उसके बाद बार में अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram