Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»WhatsApp का नया ‘Motion Photo’ फीचर, तस्वीरों में दिखेगा पल और सुनाई देगा आवाज़
Social/Interesting

WhatsApp का नया ‘Motion Photo’ फीचर, तस्वीरों में दिखेगा पल और सुनाई देगा आवाज़

WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए ‘Motion Photo’ और ‘Username Sharing’ जैसे नए फीचर्स ला रहा है, जो चैटिंग अनुभव को और रोमांचक और सुरक्षित बनाएंगे।
By Samsul HaqueAugust 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म WhatsApp एक नए अपडेट की टेस्टिंग कर रही है। इस नए फीचर को ‘Motion Photo’ नाम दिया गया है। वाबेटाइंफो के अनुसार, यह फीचर WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.25.22.29 में दिखाई दिया है और फिलहाल कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। Motion Photo एक ऐसा फीचर है जो किसी तस्वीर को और ज़्यादा जीवंत बना देता है। इसमें फोटो क्लिक करने से पहले और बाद के कुछ पलों को रिकॉर्ड किया जाता है, जिसमें न सिर्फ विज़ुअल मूवमेंट बल्कि ऑडियो भी शामिल होता है। यानी जब कोई यूज़र इस फीचर का इस्तेमाल करके फोटो भेजेगा, तो रिसीवर न सिर्फ उस पल को देख सकेगा बल्कि उसकी आवाज़ भी सुन पाएगा। गैलरी से इमेज चुनते समय, यूज़र्स को स्क्रीन पर एक नया आइकन दिखाई देगा, जिसमें प्ले बटन के चारों ओर एक रिंग और एक छोटा सर्कल होगा।

इस आइकन को टैप करके इमेज को Motion Photo के रूप में भेजा जा सकेगा। गौर करने वाली बात यह है कि कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में यह सुविधा पहले से मौजूद है। उदाहरण के लिए, सैमसंग इसे ‘Motion Photos’ और गूगल पिक्सल इसे ‘टॉप शॉट’ के नाम से पेश करता है। हालांकि, WhatsApp पर इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके डिवाइस में Motion Photo कैप्चर करने की क्षमता होना ज़रूरी है। अगर आपके फोन में यह सुविधा नहीं है, तो भी आप दूसरों से भेजी गई Motion Photo को देख और सुन पाएंगे।WhatsApp सिर्फ इस फीचर पर ही काम नहीं कर रहा, बल्कि एक और बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है।

अब नंबर नहीं, Username से भी होगा चैट! WhatsApp ला रहा प्राइवेसी का बड़ा अपडेट

कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिससे यूज़र अपने फोन नंबर की जगह ‘यूज़रनेम’ शेयर कर पाएंगे। यह बदलाव प्राइवेसी को और मजबूत बनाएगा और यूज़र्स को अपने संपर्क साझा करने का एक सुरक्षित विकल्प देगा। फीचर का आइकन स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर होगा, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान रहेगा। यह अपडेट उन लोगों के लिए खासतौर पर रोमांचक होगा जो खास पलों को तस्वीरों में और भी वास्तविक तरीके से कैप्चर और शेयर करना पसंद करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कुछ चीजों में अमेरिका से बेहतर है भारत; NRI महिला का सोशल मीडिया पर अनुभव वायरल

June 22, 2026

अंधेरे में चमकता है इस खतरनाक पक्षी का मुकुट, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

June 19, 2026

रूस में प्रकृति का खौफनाक मंजर: लाखों मच्छरों ने आसमान में बनाया काला बादल

June 18, 2026

RECENT ADDA.

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026

कागजात होने के बावजूद महिला पर हमला, प्रेमनगर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.