फॉण्ट कनवर्टर NEW

अविश्वास प्रस्ताव गिरा! निर्मला भगत को लेकर आजसू पार्टी ने क्या कहा?

Ranchi News : आजसू पार्टी ने जिला परिषद अध्यक्ष और पार्टी की केंद्रीय महासचिव निर्मला भगत के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने पर उन्हें बधाई दी है और उनके समर्थन में खड़े रहने वाले सभी सांसदों, विधायकों, जिला परिषद सदस्यों और प्रखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : आजसू पार्टी ने जिला परिषद अध्यक्ष और पार्टी की केंद्रीय महासचिव निर्मला भगत के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने पर उन्हें बधाई दी है और उनके समर्थन में खड़े रहने वाले सभी सांसदों, विधायकों, जिला परिषद सदस्यों और प्रखंड प्रमुखों का आभार व्यक्त किया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि निर्मला भगत ने अपने कार्यकाल में ईमानदार और जनसेवी छवि बनाई है, जिसपर ज्यादातर सदस्यों का भरोसा कायम है। उन्होंने यह भी बताया कि निर्मला भगत झारखंड आंदोलनकारी और सरना धर्म गुरु वीरेंद्र भगत की पत्नी हैं, जिनकी सामाजिक पहचान बेहद मजबूत रही है।

अविश्वास प्रस्ताव के मतदान में कुल 65 में से केवल 8 सदस्य उपस्थित हुए, जिससे कोरम पूरा नहीं हो सका और प्रस्ताव स्वतः ही निरस्त हो गया।

आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण प्रभाकर ने भी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद को अपने हितों के लिए इस्तेमाल करना चाहने वालों की कोशिश नाकाम हो गई है। बधाई देने वालों में दीपक महतो, चिंटू मिश्रा, बनमाली मंडल, नईम अंसारी, परवाज खान, ज्ञान सिन्हा, कुमोद वर्मा, ज्योत्सना केरकेट्टा समेत कई नेता शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram