Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»जनता दरबार में मंत्री ने सुनाई अधिकारियों को खरी-खरी, 49 फरियादियों की समस्याएं सुनीं
#Trending

जनता दरबार में मंत्री ने सुनाई अधिकारियों को खरी-खरी, 49 फरियादियों की समस्याएं सुनीं

By Muzaffar HussainJuly 7, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित जनता दरबार में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 49 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस पहल से जनता को भरोसा मिल रहा है कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और समाधान के लिए कृतसंकल्प है।

जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री किशोर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कई योजनाओं के लिए झारखंड सरकार को केंद्र से आवश्यक वित्तीय सहयोग नहीं मिल रहा है, जिससे वृद्धा पेंशन जैसी लाभकारी योजनाओं पर असर पड़ा है। उन्होंने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।

मंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि अगर काम नहीं हो सकता तो जनता को स्पष्ट बता दें, लेकिन अनावश्यक रूप से लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं। उन्होंने साफ कहा कि “हम त्वरित कार्रवाई में विश्वास रखते हैं। काम टालने की आदत बदलनी होगी।”

जनता दरबार में भू-अर्जन से जुड़ा एक जटिल मामला भी सामने आया। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि एनएचआई द्वारा अधिग्रहीत जमीन दो पत्नियों वाले व्यक्ति की थी, जिसमें दूसरी शादी वैध नहीं मानी गई। इस पर वित्त मंत्री ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से बात की, लेकिन उन्हें असहयोग का सामना करना पड़ा। मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए मामले की जानकारी सीधे भू-राजस्व सचिव को दी, जिन्होंने तत्काल संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने यह भी कहा कि अधिकारियों को पूर्ववर्ती सरकारों की सुस्त कार्यशैली को छोड़कर नई कार्य संस्कृति अपनानी होगी, क्योंकि वे जनता की सेवा के लिए जिम्मेदार हैं।

जनता दरबार में बिजली, सड़क, भूमि विवाद, अबुआ आवास योजना, तालाब निर्माण जैसी कई समस्याएं सामने आईं। मंत्री ने अधिकतर मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कॉल कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर कांग्रेस नेता शशि भूषण राय, अभिलाष साहू, राजन वर्मा और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

RECENT ADDA.

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026

कागजात होने के बावजूद महिला पर हमला, प्रेमनगर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.