Health Adda: आज की भागदौड़ भरी और व्यस्त दिनचर्या में खुद की सेहत पर ध्यान देना बेहद मुश्किल हो गया है। समय की कमी और गलत आदतों के कारण अधिकतर महिलाएं मोटापे और बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रही हैं। यह मोटापा सबसे ज्यादा पेट के आसपास जमा होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ शारीरिक बनावट को भी प्रभावित करता है।
Read more: तनाव, अनिद्रा और नशे से बढ़ सकता है पेटदर्द, जानें IBS के लक्षण
खान-पान में सुधार न कर पाना और एक्सरसाइज के लिए वक्त न मिलना मोटापे की सबसे मुख्य वजह है। अगर आपके पास भी जिम या डाइटिंग का समय नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपनी कुछ सामान्य दैनिक आदतों में सुधार कर आप बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के भी वजन को नियंत्रित कर सकती हैं।
वजन घटाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव
1. पर्याप्त और सही नींद लें
नींद का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य और वजन से होता है। विशेषज्ञों के अनुसार हर व्यक्ति को रोजाना 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लेनी चाहिए। व्यस्त दिनचर्या के चलते नींद पूरी न होना मोटापे की एक प्रमुख वजह बनती है।
2. सॉफ्ट ड्रिंक की जगह सादा पानी पिएं
यदि आप सोडा या अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स का नियमित सेवन करती हैं, तो यह वजन बढ़ने का बड़ा कारण हो सकता है। इन पेय पदार्थों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। प्यास लगने पर कोल्ड ड्रिंक या सोडा के बजाय सादा पानी पीने की आदत डालें।
3. सीधे खड़े होने की आदत बनाएं
अगर आपका पेट बाहर निकल रहा है, तो खड़े होने के तरीके (Posture) पर ध्यान दें। हमेशा सीधे खड़े होने की आदत डालें। बेली फैट को नियंत्रित रखने और सही बॉडी शेप के लिए यह सबसे सही पोश्चर माना जाता है।
Read more: सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना पेट में बढ़ सकती है परेशानी
4. पेट अंदर खींचकर बैठने की तकनीक
बैठने के दौरान घुटनों को मोड़ें और लगभग 30 सेकंड के लिए सांस को अंदर खींचकर बैठें। दिनभर में अगर 5 से 6 बार भी इस प्रक्रिया को दोहराया जाए, तो कुछ ही दिनों में पेट पर सकारात्मक असर नजर आने लगता है।




